सहारनपुर। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन में हर कोई एक दूसरे की मदद को आगे आ रहा है। नगर निगम व सामाजिक संगठन तो खाना व राशन पहुंचा ही रहे हैं कालोनियों में भी लोग अपने गरीब पड़ोसियों को खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लेबर कालोनी में वहां के लोगों द्वारा गणपति वेलफेयर सोसायटी बनाकर गरीब लोगों तक खाना पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर द्वारा गोविद नगर व नीलकण्ठ धाम में मोदी रसोई संचालित की जा रही है।
लेबर कालोनी में गणपति वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल उर्फ बबलू लाठर के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के लिए खाना बनाकर वितरित कर रहे हैं। उनके साथ राजकुमार रोहिला, मुकेश कुमार एडवोकेट, महेश पांचाल, सोनू, बोबी राणा, सेवाराम भगत, राजीव गुड्डू, सुनील, आनंद शर्मा, शिवनाथ, सत्येंद्र रावल, सतीश शर्मा, ठाकुर अवनीश, मीनू, सतीश लोगों को राशन व खाना पहुंचा रहे हैं। उधर, पूर्व विधायक राजीव गुंबर का कहना है कि इस महामारी के चलते जो लॉक डाउन चल रहा है उसमें गरीब, मजदूर व अन्य अनेक ऐसे लोगो को भोजन की कोई समस्या न हो ऐसा विचार सभी को रखना चाहिए और इसी सोच के चलते उन्होंने दो जगह मोदी रसोई की स्थापना कराई है। जहां से लगभग 3000 भोजन के पैकेट प्रतिदिन सुबह शाम महानगर में वितरित कराए जा रहे हैं। पिछले कई दिन से मोदी रसोई से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों हिम्मतनगर, काशीराम कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, कपिल विहार, शारदा नगर, रामघाट, नंदपुरी, प्रकाश लोक, खलासी लाइन, लेबर कॉलोनी, दलित बस्ती, जोगियान पुल, जेल चुंगी, शांति नगर, वाल्मीकि बस्ती का रोड, अर्पित बिहार, चक हरेटी, गोविद विहार आदि क्षेत्रों में भोजन बांटा जा रहा है।